
छपरा:- सोमवार को सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई। घटना जिले के एकमा थाना क्षेत्र के माने ढाला के पास हुई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की जान चली गई। मृतकों में एक की पहचान सीवान जिला के पचरुखी थाना अंतर्गत गम्हरिया बाजार निवासी छोटेलाल महतो (45) पिता रामायण महतो और दूसरा मृतक दरौंदा थानांतर्गत कोरारी गावं निवासी लक्षमण कमकर (40) पिता वीगन कमकर के रूप में हुई है।
घटना सोमवार की सुबह में जब सड़क पर घना कोहरा था। दोनों मृतक छपरा से सीवान जा रहे थे। एकमा माने चट्टी पर रुके हुए थे तभी अज्ञात वाहन रौंदते हुए फरार हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में हो गई।
रौंदते हुए फरार हुआ स्कॉर्पियो
घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया, सड़क पर घना कोहरा छाया था। इस दौरान दोनों युवकों को अज्ञात स्कोर्पियो टक्कर मारकर फरार हो गए। दोनों मृतक छपरा से सीवान अपने घर जा रहे थे। सुबह में सीवान का वाहन नही मिलने से एकमा तक चले आये। एकमा से सीवान जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। वाहन के इंतजार में सड़क के किनारे खड़े थे। तभी सीवान के तरफ से तेजी में आते हुए स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोग जबतक समझते वाहन फरार हो गया। दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति छोटेलाल महतो का घटनास्थल पर ही मौत हो गया । जबकि दूसरे घायल को इलाज केलिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ. ने मृत घोषित कर दिया।
NDA में सीट नहीं मिलने के बाद MANJHI का छलका दर्द, अपने मन का करती है JDU-BJP @Dtv Bharat
